Pages

Sunday, July 31, 2011

मेरी प्यारी छुटकी...!!! "रोहिणी संकलन से"...

by Rohini Shailendra Negi on Sunday, July 31, 2011 at 12:45pm

दी.........! सिर्फ भाई पर ही लिखा है,
क्या बहन के लिए तेरे पास कुछ नहीं...?
कोशिश कर मुझ पर भी लिखने की...!
शायद कुछ मिल जाए कहीं.......??

मैं भी तो तेरे...........आस-पास ही हूँ,
दिल के अंदर झाँक.........देख ज़रा तू,
शायद मेरी छाया तुझको दिख जाए,
मुझ पर लिखने का अवसर,
शायद तब तुझे मिल जाए...........!!

मैं तो इंतज़ार में हूँ तेरी लेखनी के,
कि मुझ पर भी वो कुछ लिख जाए......?
अपनी काली- नीली रंगत लिए फिर,
कोरे कागज़ पर घिस जाए............??

आज ये कहकर छुटकी ने बस,
भाव-विभोर मुझे कर दिया है,
क्यों पहले नहीं सोचा होगा मैंने...?
जो उसे कहने पर मजबूर किया है.....??

मेरी प्यारी छुटकी ऐसे,
तू मुझसे नाराज़ न हो............!!
तू तो सबकी जान है पगली,
स्वयं चंचल अंदाज़ न खो |

काम कोई हो कभी न डरती,
कुछ करने से पीछे न हटती,
दृढ़-निश्चयी.......हैं अटल इरादे,
तेरी ज़िद के आगे तो हम.......
अपना मस्तक हैं झुकाते |


रोहिणी संकलन से एक रचना...............ये रचना रोहिणी की निजी संपत्ति है, प्रकाशित करने से पहले कृपया संपर्क करें || rohinisnegi@gmail.com/rohininegi@yahoo.com

No comments:

Post a Comment