Pages

Sunday, May 11, 2014

माँ............!!! "रोहिणी संकलन" से...

Thursday 8th April 2010 at 10:28am | Edit Draft | Discard

माँ तुम मेरे मन की गहराई में आ बस जाओ न,
प्रेरित करो मुझे तुम ऐसे मैं आगे बढ़ जाऊं माँ |

तुम कितनी करुणामयी हो ये मैं तुमको पहचान गया हूँ,
ज्ञान हमेशा सच्चा देती कर्मठता को जान गया हूँ |

नैतिकता के बोल सिखाती जीवन पर है किया उपकार,
कठिन रास्तों पर चलकर भी किया सदा मेरा उद्धार |

जब-जब उठा स्वप्न से रातों में अक्सर मैं घबराया,
तब-तब ममता का आँचल तुने मुझपर है लहराया |

कैसे भूल सकूँगा माँ मैं तेरा रात-रात भर जगना,
किसी तरह से नींद आ जाये मुझे तेरा बस यही सोचना |

तेरी कोख में पला बढ़ा मैं आलिंगनबद्ध रहता था,
अपने माथे पर चुम्बन पा मैं उत्साहित होता था |

वो माथे पर स्पर्श आज भी मुझे प्रेरणा देता है,
तेरा आशीर्वाद समझ दिल उसे ग्रहण कर लेता है |

जो सम्मान मेरी आँखों में तेरे लिए बसा है माँ,
उन आँखों में सदा समेटा मैंने तेरे लिए ही प्यार |

आदर्शों का पाठ पढाकर तुने ही सत्मार्ग दिखाया,
तू तो देवी है दात्री है तू है वृक्ष की कोमल छाया |

सीख सदा मुझे कर्मशील होने की तुमने दी है माँ,
तुम जननी हो जिसने जन्म दिया मुझको मैं धन्य हुआ |

रोहिणी संकलन से एक रचना...............ये रचना रोहिणी की निजी संपत्ति है, प्रकाशित करने से पहले कृपया संपर्क कर अनुमति लें|| rohinisnegi@gmail.com/rohininegi@yahoo.com