Pages

Wednesday, March 24, 2010

तकरार.....!!!!!! "रोहिणी संकलन" से.........

Wed 24th march 2010 at 3:15pm

आँखों ने आँखों से एक बात बोली,
क्यों हो परेशान लगते मुझे,
आँखों की आँखों को क्या है ज़रूरत,
मुझसे तो है दूर रहना तुझे |

आँखों को आँखों का इतना गुमान,
न कर तू पछताएगी इस क़दर,
आँखों से आँखों तक नफरत है मेरी,
जानू तू है मतलबी बेक़दर |

आँखों में आँखों से जुड़ जाएँ दिल तो,
क्यों हो जरुरत इस संसार की,
आँखों का आँखों तक है साथ मेरा,
क्यों हो ज़रूरत तेरे प्यार की |

आँखों ही आँखों से आंसू बहेंगे,
कुछ भी तेरी आँखों में रहना नहीं,
आँखों ही आँखों में आंसू सही पर,
कुछ और इनमें भरना नहीं |

आँखों ने आँखों से है बात बोली,
अब तो कहना मेरा मान ले,
आँखों को आँखों की होती ज़रूरत है,
अब तो सनम हाथ ये थाम ले |

आँखें नहीं तो ये दुनिया ही क्या है,
बेरंग दिखती हुई एक सहर,
आँखें ही हैं जो हमें खोज लेती हैं,
अक्सर करोड़ों में सुन बेखबर |

रोहिणी संकलन से एक रचना...............ये रचना रोहिणी की निजी संपत्ति है, प्रकाशित करने से पहले कृपया संपर्क करें || rohinisnegi@gmail.com/rohininegi@yahoo.com

5 comments:

  1. wow........!!! kya baaat hai.....aankhon ke jariye do logon me tarkraar jo dikhai gayee hai bahut khoob........gud..........
    question bhi aur answer bhi.....!!!!!

    ReplyDelete
  2. do premiyon ki takraar bhi keh sakte hain ise..........!!!!

    ReplyDelete
  3. premi apni premika komana raha hai.....use convince kar raha hai ki wo uska haath tham le......but premika ko shayad uspar vishvas nahin hai....!!!

    ReplyDelete
  4. ho sakta hai premika pehle chot kha chuki ho....isliye use saath ki zaroorat nahin hai....!!!

    ReplyDelete
  5. but end me to premi ne solid reason de hi diya...ki uske saath ke bagair wo duniya ka saamnaa nahin kar sakti.....use premi ko apnana hi padega.....!!!

    ReplyDelete